

"झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धरना स्थल पर बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था और 24/7 निगरानी के निर्देश दिए हैं।"
झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आंदोलन में शामिल बच्चों के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करने का फैसला लिया है ताकि बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो सके। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए RIMS और सदर अस्पताल में 10-10 बेड का विशेष बैकअप वार्ड आरक्षित रखा गया है।
बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, टाइफाइड, और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए धरना स्थल पर फॉगिंग और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन बच्चों का जीवन सरकार की प्राथमिकता है और स्थिति सामान्य होने तक स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा।





