

"वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ने 7.8% की शानदार वृद्धि दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच बड़ी उपलब्धि बताया है।"
भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत विकास दर दर्ज की है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक GDP का आकार बढ़कर 81.36 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, 'Doomsayers were doomed and India bloomed…yet again!' उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतीपूर्ण सप्लाई-चेन के बीच इस प्रदर्शन को भारत की सामूहिक ताकत का परिणाम बताया है।
आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.2 फीसदी और वित्तीय, रियल एस्टेट तथा IT सेवाओं में 12.1 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। साथ ही, ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन (निवेश मांग) में 11.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा कीमतों में अस्थिरता के बावजूद 7.8 फीसदी की वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है। अब सरकार के लिए चुनौती आने वाली तिमाहियों में इसी विकास की गति को बरकरार रखने की होगी।
