

"राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और डोरू में दो संदिग्धों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की है।"
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ सहयोग कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली छापेमारी बिजबेहरा के SICOP इलाके में कथित ड्रग पेडलर गुलाम नबी हाजम के घर पर की गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई डोरू के क्रीरी इलाके में सुहैल गनी भट के आवास पर की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। हालांकि, NIA की ओर से अभी तक छापेमारी के आधिकारिक कारणों और बरामदगी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इस कार्रवाई को टेरर फंडिंग और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ जांच के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।
No similar articles found.