

"मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET-SS काउंसलिंग के संबंध में बड़ा फैसला लिया है, पुराने नोटिस को वापस लेते हुए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है।"
NEET-SS Counselling 2025 में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 3 अगस्त 2026 को जारी किए गए अपने पूर्व नोटिस को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है और काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर नया संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
MCC के नवीनतम आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को राहत देते हुए रेजिग्नेशन पोर्टल को अब 7 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है। जिन छात्रों को अपनी सीट छोड़ने का विचार है, उन्हें अब इसके लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
संशोधित कार्यक्रम के तहत, NEET-SS Counselling 2025 के Round-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से पुनः शुरू की जाएगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट और संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल को देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
No similar articles found.