

"रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच राजकीय अतिथिशाला में अहम बैठक शुरू हो गई है।"
रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राजकीय अतिथिशाला में सरकार और आंदोलनरत छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बातचीत शुरू हो गई है।
छात्र अपनी मांगों और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी विसंगतियों को सरकार के समक्ष मजबूती से रख रहे हैं। इस वार्ता में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं।
पिछले कई दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। अब सरकार के साथ सीधी बातचीत से आंदोलन के समाधान की नई उम्मीद जगी है। फिलहाल सबकी नजरें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हैं कि क्या सरकार और छात्र किसी ठोस सहमति तक पहुँच पाएंगे।





