

"झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, आज शाम 7 बजे राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच वार्ता होगी।"
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के बीच शुक्रवार शाम 7 बजे राजकीय अतिथिशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
इस वार्ता के लिए छात्रों ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। खास बात यह है कि इस संशोधित सूची में केवल छात्र प्रतिनिधियों को ही शामिल किया गया है, जबकि पहले इसमें पत्रकारों और अधिवक्ताओं के नाम भी थे। अब पूरी बातचीत की कमान सीधे आंदोलनकारी छात्रों के हाथ में होगी।
सरकार के साथ बातचीत के लिए रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार को चयनित किया गया है।
बता दें कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आज की इस उच्च-स्तरीय बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलता है या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।





