Jharkhand
2 min read

जमशेदपुर मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो इनामी शूटर घायल

Published on October 7, 2026
Loading Photograph...
जमशेदपुर मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो इनामी शूटर घायल
AI Insight

"जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बिंदल मॉल गोलीकांड के दो इनामी शूटर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।"

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से करीब तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद किए हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 26 सितंबर को सोनारी स्थित बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस सनसनीखेज वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फरार चल रहे तीनों शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Article media

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मुख्य आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार मरीन ड्राइव के जंगल में एक पेड़ के पीछे छिपाए गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को हथियार बरामद कराने के लिए उसी जंगल में लेकर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार, जंगल में हथियार बरामदगी के दौरान दोनों आरोपियों ने शातिर तरीके से मौका पाकर एक पुलिसकर्मी के कमर से पिस्टल छीन ली और पुलिस दल पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटरों के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
गुमला में PLFI का कुख्यात नक्सली विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा गिरफ्तार, कार्बाइन और पिस्टल बरामद
Jharkhand
गुमला में PLFI का कुख्यात नक्सली विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा गिरफ्तार, कार्बाइन और पिस्टल बरामद
सम्मान हमारा अधिकार, किसी की कृपा नहीं: इरफान अंसारी का बीजेपी पर तीखा हमला
Jharkhand
सम्मान हमारा अधिकार, किसी की कृपा नहीं: इरफान अंसारी का बीजेपी पर तीखा हमला
झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि
Jharkhand
झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...