Jharkhand
2 min read

जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ से हमला में 3 युवक घायल

Published on September 21, 2026
Loading Photograph...
जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ से हमला में 3 युवक घायल
AI Insight

"जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में खूनी झड़प हो गई, जिसमें चापड़ से हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया गया।"

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-13 के पास रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों की पहचान जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव के रूप में हुई है। जय कुमार का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है, जबकि सोनू और कुंभ को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Article media

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान शुभम नामक युवक ने आगे निकलने के लिए रास्ता मांगा था, जिसको लेकर जुलूस में शामिल लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसमें चापड़ से हमला किए जाने की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर इलाके में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती कर दी गई है, और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
गोड्डा गैंगरेप मामला: मेला देखकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jharkhand
गोड्डा गैंगरेप मामला: मेला देखकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खूंटी में स्कूल के भीतर फादर पर चाकू से हमला, SIT गठित; विरोध प्रदर्शन से साढ़े पांच घंटे ठप रहा यातायात
Jharkhand
खूंटी में स्कूल के भीतर फादर पर चाकू से हमला, SIT गठित; विरोध प्रदर्शन से साढ़े पांच घंटे ठप रहा यातायात
गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत, शास्त्री नगर में मातम
Jharkhand
गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत, शास्त्री नगर में मातम
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...