

"झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।"
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि इस कठिन समय में पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्राप्त हो।


मुख्यमंत्री की माता के निधन से पूरे क्षेत्र और परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। राज्यपाल का अचानक नेमरा पहुंचना और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करना इस दुख की घड़ी में एक बड़ा ढांढा बंधाने वाला कदम रहा।
राज्यपाल के इस दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत रूपी सोरेन को नमन किया। सभी ने उनके जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





