

"झारखंड शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव और रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।"
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव तथा उत्पाद विभाग के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को समन जारी किया है।
एजेंसी इस बात की गहन जांच कर रही है कि राज्य में कथित शराब सिंडिकेट के संचालन और छत्तीसगढ़ की शराब कंपनियों को व्यवसाय दिलाने में किन प्रभावशाली लोगों की भूमिका रही है। विशेष रूप से रोहित उरांव की संलिप्तता को लेकर जांच एजेंसी के निशाने पर है।
यह मामला पिछले साल तब चर्चा में आया था जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, गजेंद्र सिंह और विनय सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत इस केस को टेकओवर कर लिया। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में अब इस नई कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है।



