

"रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 'आदिवासी महोत्सव' में आदिवासी संस्कृति पर आधारित शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग और विशेषज्ञों द्वारा मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा।"
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और आदिवासी जीवन को सिनेमा के माध्यम से करीब से जानने का सुनहरा मौका रांची के मोरहाबादी मैदान में मिलने जा रहा है। आगामी 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव में सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विशेष मंच सजने वाला है।
महोत्सव के 'अमर शहीद चाँद-भैरव मुर्मू मंडप' में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) द्वारा चुनिंदा शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। ये फिल्में आदिवासी परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को एक नए नजरिए से पेश करेंगी।
फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखने का अवसर
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण केवल फिल्मों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों द्वारा आयोजित मास्टर क्लास और पैनल डिस्कशन है। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो फिल्म निर्माण की कला, कहानी कहने की तकनीक और कैमरे के पीछे की दुनिया को समझना चाहते हैं।
झारखंड में फिल्म शिक्षा का नया अध्याय
राज्य सरकार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हाल ही में JFDCL और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए MoU के तहत रांची में 'झारखंड फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट' की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। यह महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आयोजन का विवरण:





