

"झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा।"
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की मां और झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया है। वह झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों और पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
झामुमो पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर कल यानी 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा ले जाया जाएगा। नेमरा में ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिबू सोरेन के निधन के बाद वे ही परिवार का सबसे मजबूत सहारा थीं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी इस खबर के बाद भारी मायूस है। झामुमो के तमाम वरिष्ठ नेताओं और राज्य के अन्य दलों के दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान नेमरा गांव में झारखंड सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और देश-प्रदेश के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है। पार्टी की ओर से दिवंगत नेता को 'अंतिम जोहार' और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं।





