Jharkhand
2 min read

झारखंड: जीवित नहीं मिली पेंशन, मौत के बाद आधी रात घर पहुंचे बैंक मैनेजर; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

Published on July 8, 2026
Loading Photograph...
झारखंड: जीवित नहीं मिली पेंशन, मौत के बाद आधी रात घर पहुंचे बैंक मैनेजर; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
AI Insight

"गढ़वा में 75 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत के बाद झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा आधी रात घर पहुंचने का मामला तूल पकड़ रहा है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं।"

झारखंड के गढ़वा जिले में 75 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत के बाद झारखंड ग्रामीण बैंक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जिंदा रहते पेंशन के लिए महीनों तक बैंक के चक्कर काटने वाले रतन लकड़ा को रकम नहीं मिली, लेकिन उनकी मौत के बाद देर रात बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी उनके घर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने इसे परिवार को 'मैनेज' करने की कोशिश बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद बैंक कर्मियों को वहां से लौटना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

Collage media 1
Collage media 2

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद गढ़वा के एसडीएम और एलडीएम ने बैंक पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों, बैंक कर्मियों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर रूप से बीमार रतन लकड़ा कई महीनों तक वृद्धावस्था पेंशन के लिए बैंक जाते रहे, लेकिन केवाईसी का हवाला देकर भुगतान रोक दिया गया। उनका कहना है कि बुजुर्ग दूसरी मंजिल तक चढ़ने की स्थिति में नहीं थे, इसके बावजूद बैंक कर्मियों ने नीचे आकर बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं किया।

परिवार का यह भी आरोप है कि बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर बैंक कर्मी घर पहुंचे और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन इसके बावजूद पेंशन की राशि जारी नहीं हुई। उनका कहना है कि समय पर पेंशन मिल जाती तो रतन लकड़ा का इलाज बेहतर तरीके से हो सकता था।

जांच के बाद एसडीएम और एलडीएम ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यदि बैंक अधिकारियों की लापरवाही या अमानवीय व्यवहार की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। अब पूरे मामले पर प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
Jharkhand
झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
रांची के अशोक नगर स्कूल में शुरू हुई 'हरियाली की पाठशाला', बच्चों को मिली पर्यावरण सुरक्षा की सीख
Jharkhand
रांची के अशोक नगर स्कूल में शुरू हुई 'हरियाली की पाठशाला', बच्चों को मिली पर्यावरण सुरक्षा की सीख
JPSC-JSSC विवाद पर JMM का कड़ा पलटवार, BJP को 'राजनीतिक नौटंकी' करने वाली पार्टी बताया
Jharkhand
JPSC-JSSC विवाद पर JMM का कड़ा पलटवार, BJP को 'राजनीतिक नौटंकी' करने वाली पार्टी बताया
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...