Jharkhand
2 min read

झारखंड: जीवित रहते नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन, CM हेमंत सोरेन के संज्ञान के बाद आधी रात बैंक मैनेजर पहुंचे मृतक के घर, ग्रामीणों का हंगामा

Published on July 8, 2026
Loading Photograph...
झारखंड: जीवित रहते नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन, CM हेमंत सोरेन के संज्ञान के बाद आधी रात बैंक मैनेजर पहुंचे मृतक के घर, ग्रामीणों का हंगामा
AI Insight

"गढ़वा में 75 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा को महीनों तक पेंशन नहीं मिली, मौत के बाद सीएम के संज्ञान लेने पर बैंक अधिकारी आधी रात घर पहुंचे, ग्रामीणों ने किया विरोध।"

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में 75 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत के बाद झारखंड ग्रामीण बैंक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि महीनों तक वृद्धावस्था पेंशन के लिए बैंक के चक्कर काटने वाले रतन लकड़ा को जिंदा रहते भुगतान नहीं मिला, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने और प्रशासनिक जांच शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी देर रात उनके घर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने बैंक अधिकारियों पर परिवार को ‘मैनेज’ करने की कोशिश का आरोप लगाया और विरोध शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख दोनों बैंक कर्मी वहां से लौट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Collage media 1
Collage media 2

इससे पहले दिन में गढ़वा के एसडीएम और लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने बैंक पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों, बैंक कर्मियों और ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से बीमार रतन लकड़ा कई महीनों से पेंशन के लिए बैंक जा रहे थे, लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं होने का हवाला देकर भुगतान रोक दिया गया। उनका कहना है कि बुजुर्ग दूसरी मंजिल तक चढ़ने की स्थिति में नहीं थे, इसके बावजूद बैंक कर्मियों ने नीचे आकर बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं किया।

परिवार का यह भी आरोप है कि बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर बैंक कर्मी घर पहुंचे और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन इसके बावजूद पेंशन की राशि जारी नहीं हुई। जांच के बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीर माना है। गढ़वा के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप आंशिक रूप से सही पाए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि संबंधित बैंक पदाधिकारियों की भूमिका पर कार्रवाई के लिए रांची स्थित सक्षम वरीय बैंक अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। वहीं, एसडीएम और एलडीएम ने भी कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
रांची में सक्रिय अपराधियों का पर्दाफाश: हत्या और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, SIT ने सुलझाए तीन मामले
Jharkhand
रांची में सक्रिय अपराधियों का पर्दाफाश: हत्या और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, SIT ने सुलझाए तीन मामले
रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 से अधिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों में हड़कंप
Jharkhand
रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 से अधिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों में हड़कंप
रांची में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Jharkhand
रांची में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...