Jharkhand
1 min read

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, मंदिर न्यास समिति ने दिया न्योता

Published on July 7, 2026
Loading Photograph...
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, मंदिर न्यास समिति ने दिया न्योता
AI Insight

"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।"

रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा। साथ ही महोत्सव की तैयारियों, धार्मिक महत्व और स्थानीय जनभावनाओं से भी उन्हें अवगत कराया। समिति ने मुख्यमंत्री से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का संदेश देगा।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

हर वर्ष आयोजित होने वाला जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव झारखंड के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
रांची में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Jharkhand
रांची में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
JPSC-JSSC आंदोलन: अमीषा प्रसाद ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, शहबाज आलम को दी खुली चुनौती
Jharkhand
JPSC-JSSC आंदोलन: अमीषा प्रसाद ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, शहबाज आलम को दी खुली चुनौती
झारखंड: दिल में छेद वाले 20 बच्चों के लिए बनी मसीहा सरकार, मुफ्त इलाज के लिए कोच्चि रवाना
Jharkhand
झारखंड: दिल में छेद वाले 20 बच्चों के लिए बनी मसीहा सरकार, मुफ्त इलाज के लिए कोच्चि रवाना
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...