

"दक्षिण मुंबई के मुंबई पोर्ट परिसर में रविवार रात एक विशाल क्रेन पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।"
दक्षिण मुंबई के Ballard Estate स्थित मुंबई पोर्ट परिसर में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां Indira Gate के पास भारी सामान उठाते समय एक विशाल क्रेन अचानक पलट गई। क्रेन के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह घटना Ballard Pier और Cruise Terminal के पास घटित हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में क्रेन ऑपरेटर के घायल होने की सूचना है, हालांकि किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही Yellow Gate Police घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में करीब 9 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि भारी सामान उठाते समय क्रेन का संतुलन कैसे बिगड़ा और उसमें आग किन कारणों से लगी।





