

"अमेरिका के मिनियापोलिस में एक हाईराइज अपार्टमेंट में हुई भीषण गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।"
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य का मिनियापोलिस शहर बुधवार शाम अचानक गोलियों की गूंज से दहल उठा। डाउनटाउन इलाके में स्थित एक हाईराइज अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हमलावर की भी इस घटना में मौत हो चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समयनुसार शाम 4:30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के भीतर दाखिल होते ही अधिकारियों को गोलीबारी के शिकार लोग मिले। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब ऊपरी मंजिल से फिर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे, तो घटनास्थल पर धुएं और धुंध के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई।
इस भयावह घटना में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार, तीनों अधिकारियों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इनमें से एक अधिकारी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे को गंभीर चोटों के कारण सर्जरी से गुजरना पड़ा। यह मुठभेड़ पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
घटना के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस हमलावर की पहचान करने में जुटी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और FBI भी स्थानीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाने में मदद कर रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है ताकि जांच प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए।
No similar articles found.