Jharkhand
2 min read

गिरिडीह: हाथ दर्द के इलाज के दौरान युवक की मौत, क्लिनिक में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Published on June 30, 2026
Loading Photograph...
गिरिडीह: हाथ दर्द के इलाज के दौरान युवक की मौत, क्लिनिक में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
AI Insight

"झारखंड के गिरिडीह में हाथ दर्द का इलाज कराने गए युवक की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही व बिना लाइसेंस क्लिनिक चलाने का आरोप लगाया।"

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-28 निवासी राज कुमार पासवान की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित एनके सिन्हा क्लिनिक में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि राज कुमार केवल हाथ में दर्द की शिकायत लेकर क्लिनिक पहुंचे थे। डॉक्टर द्वारा दवा और इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग क्लिनिक परिसर में जमा हो गए और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने यह दावा भी किया कि क्लिनिक का संचालन बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

वहीं, डॉ. एनके सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज को प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद वह क्लिनिक के बाहर बैठा था और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वे एमबीबीएस डॉक्टर हैं, लेकिन जिस क्लिनिक में इलाज किया जा रहा था, उसका लाइसेंस नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar Articles

साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand
साहिबगंज में 10 साल की शादी तोड़कर महिला ने गांव के युवक से रचाई दूसरी शादी
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Jharkhand
झारखंड हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई नहीं रोक सकता: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
Jharkhand
झारखंड बीजेपी कार्यसमिति में पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला
झारखंड में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 80 हजार रुपये तक
Jharkhand
झारखंड में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 80 हजार रुपये तक
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत इन जिलों में बारिश और ठंड बढ़ने के आसार
Jharkhand
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत इन जिलों में बारिश और ठंड बढ़ने के आसार
खूंटी में 20 साल से बदहाल सड़क का दर्द, 15 गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Jharkhand
खूंटी में 20 साल से बदहाल सड़क का दर्द, 15 गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Truth24x7 High-Resolution Media
AI Insight
Sponsored Ad Placement Loading...