

"बैंकॉक के पास नोंथाबुरी के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी से हड़कंप मच गया है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।"
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास शुक्रवार को एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुई जिले में स्थित Debsirin Nonthaburi School में एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती अपडेट में दो लोगों के मारे जाने और 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी, हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की जानी अभी बाकी है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए गए। तस्वीरों में देखा गया कि घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान एक छात्र के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खौफनाक घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और छात्र के पास हथियार कहां से आया। सुरक्षा कारणों से स्कूल और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और कड़ी घेराबंदी की गई है।





