

"राजस्थान के पाली में चलती ट्रेन के बाहर लटककर स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है।"
राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। यह घटना मारवाड़ जंक्शन से गोरमघाट के बीच चलने वाली मीटरगेज ट्रेन की बताई जा रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे से बाहर लटककर स्टंट कर रहा है, जो किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।गोरमघाट के प्राकृतिक झरनों का आनंद लेने आए पर्यटकों के बीच सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के जानलेवा करतब करना आम होता जा रहा है।
मामले के वायरल होते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर 'वायरल' होने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
No similar articles found.